फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा मल्ल कॉलेज का विज्ञान भवन तैयार

Sun, 13 Dec 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला के नवनिर्मित विज्ञान भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री हरीश रावत सोमवार को करेंगे। महाविद्यालय में भवन का लोकार्पण हो जाने के बाद विद्यार्थियों को कक्षाएं और प्रयोगशाला मिल जाएगी। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला का विज्ञान भवन बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन


14 दिसंबर को मुख्यमंत्री हरीश रावत नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने आ रहे हैं। प्राचार्य डॉ. हर्षवंती बिष्ट ने बताया कि स्नातक स्तर पर विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं के पास अभी अपना भवन नहीं था। वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर काम चलाया जा रहा था।

बताया कि दोमंजिला विज्ञान भवन में लोकार्पण के बाद भूतल में रसायन विज्ञान और प्रथम तल में जंतु विज्ञान और वनस्पति विज्ञान की कक्षाओं और प्रयोगशालाओं का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। बताया कि लोकार्पण में विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश की उच्च शिक्षा मंत्री डॉ इंदिरा हृदयेश और पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम अध्यक्ष विधायक हीरा सिंह बिष्ट के साथ उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीसी मलकानी भी सम्मिलित होंगे। लोकार्पण कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए महाविद्यालय प्रशासन जुटा हुआ है। कालेज के मीडिया प्रभारी डॉ. केएल तलवाड ने बताया कि आयोजन को बेहतर बनाने के लिए रविवार तक सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया जाएगा।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोबारा करें विचार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला के उच्चीकरण के खारिज हो चुके प्रस्ताव पर दोबारा विचार करने की मांग पर समाजवादी पार्टी ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग पत्र देने के लिए समय देने की मांग की है। कहा कि संगठन मुख्यमंत्री को जनभावनाओं से अवगत कराना चाहता है।

सपा जिलाध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी ने बताया कि डोईवाला तहसील के उद्घाटन मौके पर मुख्यमंत्री की ओर से डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर संयुक्त अस्पताल बनाने की घोषणा की थी जिसका प्रस्ताव बाद खारिज कर दिया गया। ज्ञापन पर समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, कुंवर जंग बहादुर सिंह राणा, कमलेश भारती, हरिकिशन चौहान आदि के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें