13 पूर्णानंद घाट पर गंगा आरती करती बॉलीवुड भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस संभावना सेठ।
- फोटो : RISHIKESH
बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री संभावना सेठ जानकीपुल के पास पूर्णानंद महिला घाट पर आयोजित महिला गंगा आरती में शामिल हुईं। आरती से पहले उन्होंने यहां पर अपने पिता के लिए शांति पाठ कराया।
डॉ. ज्योति शर्मा से मुलाकात कर महिला गंगा आरती शुरुआत कराने के लिए धन्यवाद दिया। संभावना सेठ ने कहा कि महिला सशक्तीकरण, भारत में लैंगिग समानता व महिलाओं के लिए समान अवसर पर चर्चा की। संभावना सेठ ने कहा कि जब मुझे पता लगा की पहली बार उत्तराखंड की महिलाएं पूर्णानंद घाट पर मां गंगा की आरती करती हैं तो मैंने कहा कि जब भी उत्तराखंड आऊंगी महिलाओं के साथ गंगा आरती जरूर करुंगी। इस अवसर पर हरिओम शर्मा आदि थे।
अधिवक्ताओं ने गंगा आरती कर लिया आशीर्वाद
टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को त्रिवेेणी पर आयोजित गंगा आरती में शामिल होकर मां गंगा से आशीर्वाद लिया।
इस दौरान बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुकरेती ने प्रदेश की खुशहाली और देश की अर्थव्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। आरती में डीएन अग्रवाल, कृष्णा सिलस्वाल, राजकुमार, महेश नारायण, मुकेश राणा, जितेंद्र भंडारी आदि थे।