फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या पर हजारों ने लगाई डुबकी

Tue, 09 Feb 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्द्धकुंभ मेले के दूसरे स्नान पर्व सोमवती अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने तीर्थनगरी में मोक्षदायिनी गंगा में श्रद्धा की डुबकी लगाई और दान-धर्म कर पुण्य अर्जित किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपने पितरों के निमित्त तर्पण दिया और देव आराधना की। विशेष स्नान पर्व पर अपेक्षाकृत नगर क्षेत्र में स्नानार्थियों और श्रद्धालुओं की आमद कम देखी गई।
विज्ञापन


विशेष स्नान पर्व के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। सोमवार को अर्द्धकुंभ में सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं ने पतित पावनी में स्नान किया। पर्व विशेष पर ब्रह्ममुहूर्त से ही त्रिवेणी घाट, मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला और तपोवन आदि क्षेत्रों में विभिन्न घाटों पर स्नानार्थी श्रद्धालुओं की आमद होने लगी थी।

इस मौके श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान और पितरों को तर्पण देने के साथ ही गरीबों, ब्राह्मणों को दान-धर्म कर पुण्य अर्जित किया। कुंभ मेले के चलते विशेष पर्व स्नान के बावजूद तीर्थनगरी में गंगा घाटों पर इस बार भी कम श्रद्धालु देखे गए।
विज्ञापन


त्रिवेणी घाट से लेकर मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला क्षेत्र में अधिकांश घाटों पर नगर और आसपास के श्रद्धालु ही नजर आए। पर्व पर गंगा तटोें पर दोपहर बाद तक स्नान, दान, तर्पण और मंदिरों में देव आराधना का सिलसिला जारी रहा।


पर्व पर श्रद्धालुओं की आमद रही कम
तीर्थक्षेत्र स्वर्गाश्रम और लक्ष्मणझूला में अर्द्धकुंभ के विशेष स्नान पर्व पर भी श्रद्धालुओं की आमद काफी कम रही। सोमवती अमावस्या पर्व के चलते स्थानीय व्यापारी तीर्थयात्रियों की भीड़ जुटने की उम्मीद लगाए बैठे थे। लेकिन भीड़ भाड़ की दृष्टि से विशेष पर्व भी फीका रहा। क्षेत्र में अधिकांश स्नानार्थियों से खचाखच रहने वाले गंगा घाटों पर सोमवार को स्नान पर्व पर सन्नाटा सा पसरा रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें