फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिला बैंक मैनेजर का शव

Sun, 19 Apr 2026 03:01 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टोवाला रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार देर रात रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव दो टुकड़ों में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान वीरेंद्र दत्त बेलवाल (55) निवासी अमित ग्राम गुमानीवाला के रूप में हुई। वह उत्तराखण्ड कॉपरेटिव बैंक में सीनियर ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन


कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि योग नगरी रेलवे स्टेशन से हरिद्वार की ओर जा रही हावड़ा ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की माैत की जानकारी मिली। माैके पर पहुंचकर तलाशी ली गई तो मृतक के जेब से बैंक का आईडीकार्ड प्राप्त हुआ जिससे उसकी शिनाख्त हो सकी। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से बैंक मैनेजर की माैत प्रतीत हो रही है। साथ ही हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। यही कारण है कि घटना की सूचना के बाद फाॅरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और बारीकी से जांच शुरू की गई है। जांच के दौरान मृतक के घर से टेबल पर रखी शराब की बोतल, तीन गिलास और बेड पर कपड़े के तीन फंदे बरामद किए गए हैं। इन सामानों को कब्जे में लेकर उनकी जांच की जा रही है, जिससे मामले में नए सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल और घर से मिले सुरागों के आधार पर हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।



-कोट

कोतवाली प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें