फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पदक विजेता दीया और काजल सम्मानित

Sun, 19 Apr 2026 03:01 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
चेन्नई में 25 से 28 मार्च को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया किक बॉक्सिंग लीग में कांस्य पदक जीतने वाली दीया बिष्ट और काजल चौधरी को रोटरी ऋषिकेश क्लासिक की ओर से सम्मानित किया गया। रोटरी ऋषिकेश क्लासिक के अध्यक्ष संजय सकलानी ने कहा कि आज के समय में महिलाओं और बालिकाओं के लिए सेल्फ डिफेंस सबसे बड़ा हथियार है। किक बॉक्सिंग न केवल शारीरिक कौशल है, बल्कि यह आत्मविश्वास जगाकर स्वयं की रक्षा करने की शक्ति देता है। सचिव विजय रावत ने कहा कि ऋषिकेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस जरूरत है उनके हुनर को सही समय पर उचित पहचान मिलें। इस मौके पर राकेश अग्रवाल, डॉ. राजे नेगी, सौरभ वर्मा, हिमांशु गुप्ता, सौरभ शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें