फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थ क्षेत्र में पॉलिथीन पर प्रतिबंध

Sun, 31 Jan 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थ क्षेत्र लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम में अब पॉलिथीन का उपयोग करने वालों की खैर नहीं। क्षेत्र में किसी भी व्यापारिक प्रतिष्ठान, आश्रम, होटल और ठेली, खोखे में पॉलिथीन प्रयोग का मामला सामने आने पर नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक संबंधित व्यक्ति और संचालक से न्यूनतम पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूलेगी।
विज्ञापन


इसके बाद भी पॉलिथीन का उपयोग बंद नहीं करने वाले व्यक्ति से हर बार अधिक जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए निकाय प्रशासन एक फरवरी यानी सोमवार से अभियान शुरू करने जा रही है। शनिवार को लक्ष्मणझूला स्थित डीएम कैंप कार्यालय में उपजिलाधिकारी कोटद्वार गोपालराम बिनवाल ने स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और आश्रम प्रबंधकों के साथ बैठक की।

बिनवाल ने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों के परिपालन में प्रशासन ने गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के लिए लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में एक फरवरी से पॉलिथीन का प्रयोग प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है। पॉलिथीन का इस्तेमाल करने पर निकाय को पांच हजार रुपये प्रति व्यक्ति जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्रशासन ने क्षेत्र के होटल संचालकों, व्यापारियों, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को अपने प्रतिष्ठानों में लोगों को जागरूक करने के लिए पॉलिथीन का प्रयोग वर्जित संबंधी सूचनाएं चस्पा करने की अपील की है। एसडीएम ने जन जागरुकता के लिए निकाय प्रशासन को समूचे क्षेत्र में होर्डिंग्स, बैनर लगाने और मुनादी कराने के निर्देश भी दिए हैं।

मौके पर तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला, नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला राजपूत, सभासद गजेंद्र नागर, हिमानी राणा, शाकुंबरी नेगी, महावीर सिंह नेगी, पार्वती नेगी, शिवचरण, स्वर्गाश्रम ट्रस्ट के प्रबंधक एसके राय, इंद्रप्रकाश अग्रवाल, डॉ. नारायण सिंह रावत, आदेश तोमर, उदय सिंह नेगी, अनिल नेगी, विजय कुमार राय आदि मौजूद थे।


बंदरों से निजात दिलाने की मांग
लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में बढ़ रहे बंदरों के आतंक से परेशान स्थानीय नागरिकों ने एसडीएम से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। बंदरों के उत्पात से परेशान लोगों ने प्रशासन से जल्द बंदरों को पकड़ने की मांग की है। एसडीएम जीआर बिनवाल ने इसके लिए निकाय प्रशासन को समस्या के समाधान के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें