फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: वैदिकनगर में पंचायत की भूमि पर कब्जे का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामसभा प्रतीतनगर में पंचायत की भूमि पर भवन निर्माण कराया जा रहा था जिसे लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया। बताया कि पंचायत की भूमि पर कब्जा कर काॅलम खड़े कर भवन बनाया जा रहा था। लेखपाल ने इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन


लेखपाल सतीष जोशी ने बताया कि प्रतीतनगर के वैदिकनगर क्षेत्र में पंचायती भूमि को खुर्दबुर्द कर निर्माण कार्य किया जा रहा था। मौके पर पहुंचकर कार्य रुकवा दिया गया है। गौरतलब है कि नदी-नालों के अलावा पंचायती भूमि पर भूमाफिया पैनी नजर बनी हुई है। क्षेत्र के अधिकांश नदी-नालों को पाटकर प्लॉटिंग करने की शिकायतें मिलती रहती हैं। ग्राम प्रधान अनिल कुमार पिवाल का कहना है कि पंचायती भूमि को खुर्दबुर्द करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर भूमि को सार्वजनिक कार्य के लिए मुक्त कराया जाएगा। इस मामले में विहिप जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह का कहना है कि मामले को लेकर वह एसडीएम से मिलेंगे और ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें