फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: छुट्टी... बच्चों को ऋषिकेश की सैर पर लेकर निकले लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियों की छुट्टी होते ही लोग अपने परिवार व बच्चों सहित घूमने के लिए ऋषिकेश पहुंचने लगे हैं। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान से लोगों के ऋषिकेश पहुंचने से हाईवे और बाईपास मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें दिखीं।
विज्ञापन

कई राज्यों के स्कूलों में गर्मियाें की छुट्टियां हो गई हैं। ऐसे में लोग ऋषिकेश, शिवपुरी, नीलकंठ घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को सुबह से ही बाहरी राज्याें से जो भी कारें आ रही थी, उनमें अधिकांश लोग परिवार सहित थे। रायवाला से नेपालीफार्म के मध्य वाहनों की लंबी कतार लगने के कारण पुलिस को 10 बजे से दूसरे राज्यों के वाहन नेपालीफार्म से डायवर्ट करने पड़े। कई लोग परिवार सहित लच्छीवाला पिकनिक स्पॉट पहुंच गए। कई वाहन गूगल मैप के सहारे चले तो वापस हाईवे पर पहुंच गए।
यहां रेंग-रेंगकर चले वाहन
वाहनों के दबाव के कारण आईडीपीएल सिटी, कोयलघाटी, घाट चौक, देहरादून रोड तिराहा, चंद्रभागा से रामझूला तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। तपोवन, नीरगड्डू, ब्रह्मपुरी तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। बाईपास मार्ग पर भी वाहनों का दबाव रहा। स्थानीय निवासी रमाबल्लभ भट्ट, संजय बडोला, बृजेश निगम ने बताया कि पहले मुनिकीरेती, कैलाश गेट में केवल वीकेंड पर जाम लगता था, अब रोज जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें