फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Arthritis Day 2023: गठिया जोड़ों का दर्द ही नहीं कई बीमारियों का है संकेत, बचाव को पढ़ें डॉक्टर की सलाह

Fri, 13 Oct 2023 04:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

गठिया लंबे समय तक रहने वाले रोग की एक अवस्था है। जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली जोड़ों पर हमला करती है और दर्द, सूजन और जोड़ों की अकड़न का कारण बनती है।
विज्ञापन
गठिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गठिया जोड़ा का दर्द ही नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियों का संकेत भी देता है। यदि सोकर उठने के बाद शरीर में कुछ समय तक जकड़न रहती है या फिर 20 से 40 साल तक के व्यक्तियों को कमर में दर्द की शिकायत है तो इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। यह गठिया के शुरुआती लक्षण हैं।

विज्ञापन


एम्स के आंतरिक चिकित्सा विभाग में पांच सालों से रुमेटोलॉजी स्पेशलिटी क्लिनिक संचालित किया जा रहा है, जो गठिया से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। रुमेटोलॉजी रोग विशेषज्ञ डाॅ. वेंकटेश एस पाई बताते हैं कि गठिया बीमारी का एक लक्षण है। गठिया सिर्फ जोड़ों को ही प्रभावित नहीं करता है बल्कि इससे फेफड़ों के आसपास पानी भरने, फेफड़ों के सिकुड़ने, हार्ट में पानी भरने, किडनी के फिल्टर खराब होने, खून की कमी, नशों की बीमारी, शरीर के अंगों का सुन्न और झनझनाहट होना, शरीर में दाने व चकत्ते होना, खासी में खून आना, व्यवहार में परिवर्तन और दौरे आने की शिकायत भी हो सकती है। गठिया होने के प्रमुख कारण आनुवंशिक, अत्यधिक धूम्रपान और शराब का सेवन है।

सही इलाज और परामर्श से दूर किया जाएगा मनोरोग : डॉ. शाह
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है गठिया
गठिया लंबे समय तक रहने वाले रोग की एक अवस्था है। जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली जोड़ों पर हमला करती है और दर्द, सूजन और जोड़ों की अकड़न का कारण बनती है। गठिया किसी भी उम्र में किसी भी व्यक्ति (पुरुष, महिलाओं अथवा बच्चों) को हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार पुरुषों की तुलना में महिलाओं में गठिया होने की संभावना तीन गुना से ज्यादा होती है। यदि उपचार में देरी की जाए तो गठिया जोड़ों के आसपास की उपास्थि यानी कार्टिलेज और हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है।

सावधानियां एवं बचाव के उपाय
गठिया से बचाव के लिए स्वस्थ और संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, वजन प्रबंधन, धूम्रपान, शराब और तनाव से बचें। अधिक दवाओं का प्रयोग न करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें