फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दंदेली-सलाणगांव मोटर मार्ग के सुधारीकरण को 96.23 लाख की मंजूरी

Sun, 25 Oct 2026 06:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- 1.325 किमी सड़क का होगा पुनर्निर्माण, शासन ने जारी की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति
विज्ञापन

ऋषिकेश। नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के दंदेली-सलाणगांव मोटर मार्ग के 1.32 किमी हिस्से के पुनर्निर्माण और सुधारीकरण कार्य के लिए शासन से 96.23 लाख रुपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयार आगणन के परीक्षण के बाद शासन ने यह मंजूरी दी है। सड़क के सुधारीकरण से क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने और ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। शासनादेश के अनुसार, दंदेली-सलाणगांव मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण व सुधारीकरण कार्य के लिए कुल 97.33 लाख रुपये का आगणन तैयार किया गया था। शासन स्तर पर परीक्षण के बाद 96.23 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 में कार्य के लिए 10 हजार रुपये की सांकेतिक धनराशि(टोकन मनी) जारी की गई है। शासन ने कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं जिसके तहत सड़क पर दीवारों और स्क्रपरों का निर्माण शुरू करने से पहले उनका विस्तृत विवरण तैयार कर सक्षम अधिकारी से अनुमोदित कराया जाएगा। निर्माण कार्य शुरू करने से पूर्व सड़क की ज्यामितीय स्थिति और सबग्रेड की गुणवत्ता निर्धारित विशिष्टियों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सड़क पर कहीं भी लोकल डिप्रेशन नहीं होने देने और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। इसके अलावा निर्माण कार्य की शुरुआत से पहले आवश्यक तकनीकी स्वीकृति व वित्तीय औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्य के दौरान और पूरा होने के बाद फोटोग्राफ व वीडियो सुरक्षित रखने के साथ ही निर्धारित मानकों के अनुसार निर्माण सुनिश्चित करने को कहा गया है। उक्त शासनादेश उत्तराखंड शासन में अपर सचिव महावीर सिंह चौहान की ओर से लोक निर्माण विभाग को जारी किया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराने और आवागमन को सुगम बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क मजबूत करना प्राथमिकता है। दंदेली-सलाणगांव मोटर मार्ग के सुधारीकरण से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा और क्षेत्र में सड़क सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को गति मिलेगी।
विज्ञापन

-सुबोध उनियाल, स्थानीय विधायक कैबिनेट मंत्री
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें