फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: चित्रकला में विंध्यवासिनी और आंचल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

Iशहीदे आजम भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजितI

पब्लिक इंटर काॅलेज में शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता के अलावा विचार गोष्ठी आयोजित की गई।

शनिवार को विद्यालय परिसर में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में विंध्यवासिनी और सीनियर वर्ग में आंचल गोस्वामी अव्वल रही। इसी तरह निबंध प्रतियोगिता में चांदनी रावत प्रथम स्थान पर रहीं। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां दी। तेरी मिट्टी में मिल जावा को सबसे अधिक सराहना मिली।
विज्ञापन




प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा ने कहा कि छात्र समुदाय को अपने देश के महापुरुषों और आजादी के नायकों के जीवन को समझना चाहिए। हिंदी विभागाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में पाठ्यक्रमों में महान क्रांतिकारियों के जीवन को शामिल किए जाने की आवश्यकता है, ताकि विद्यार्थी महान देशभक्तों के योगदान को जान सके। इस अवसर पर आलोक जोशी, भुवनेश वर्मा, चारु वर्मा, ओमप्रकाश काला, तेजवीर सिंह, सुदेश सहगल, हिमांशु कश्यप, राधा गुप्ता और विवेक बधानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें