फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: राजकीय इंटर कॉलेज बड़ोवाला जौलीग्रांट में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। राजकीय इंटर कॉलेज बड़ोवाला जौलीग्रांट में बीती रात असामाजिक तत्वों ने प्रधानाचार्य कक्ष का ताला तोड़कर सामान को बिखेर दिया। वहीं स्टाफ कक्ष का ताला खोलकर उसमें आग लगा दी गई। आग से कक्ष में रखी कुछ कुर्सियां और दस्तावेज जल गए। सूचना पाकर पुलिस और शिक्षा विभाग से जुड़े बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले में डोईवाला कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

बीती रात करीब 12:15 बजे तीन लोग विद्यालय के अंदर आते हुए सीसीटीवी में कैद हुए। सीसीटीवी फुटेज देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि अंदर दाखिल हुए तीन लोगों में दो लड़कियां और एक लड़का था, जो विद्यार्थी प्रतीत हो रहे हैं। प्रधानाचार्य कक्ष का ताला तोड़कर चाबियां इधर-उधर फेंक दी गई। चाबी से दूसरे भवन में विद्यालय के स्टाफ कक्ष का ताला खोलकर उसमें आग लगा दी गई। वहीं तीसरे भवन में कंप्यूटर लाइब्रेरी में तोड़फोड़ कर सामान इधर-उधर फेंक दिया गया। सीसीटीवी कैमरों से भी छेड़छाड़ की गई है।

स्टाफ कक्ष में कुर्सियों की पहले कैंची से गद्दियां फाड़ी गईं। फिर उसमें आग लगाई गई। कुर्सियों के पास डेटॉल की एक खाली बोतल भी पाई गई। स्टाफ कक्ष में सैनिटरी पैड, स्कूली दस्तावेज आदि जलाने के प्रयास किए गए। सभी अलमारियां खोली गईं। प्रधानाचार्य कक्ष में दस्ताने और दूसरा सामान पूरे कमरे में बिखरा पाया गया। वहीं कंप्यूटर लाइब्रेरी में भी तोड़फोड़ की गई। सीसीटीवी फुटेज से ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि जैसे विद्यार्थियों की ओर से यह कार्य किया गया है।
विज्ञापन


खास शिक्षकों की कुर्सियों को बनाया गया निशाना
जौलीग्रांट। स्टाफ कक्ष में असामाजिक तत्वों द्वारा टेबल के चारों तरफ रखी गईं कुर्सियों में सिर्फ तीन कुर्सियों को फाड़कर उसमें आग लगाई गई। बाकी कुर्सियां सही पाई गई हैं। ऐसी भी चर्चाएं रहीं कि कुछ शिक्षकों से नाराज विद्यार्थियों ने इस घटना को अंजाम दिया गया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल भारती, खंड शिक्षा अधिकारी शिवानी कौशल, शिक्षक राजेश डोभाल, शैलेंद्र रतूड़ी आदि उपस्थित रहे।

इस मामले में कोतवाली डोईवाला में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। प्रथम दृष्ट्या लग रहा है कि विद्यालय की गतिविधियों से परिचित किसी व्यक्ति ने अन्य लोगों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। -पीएल भारती, जिला शिक्षाधिकारी प्राथमिक, देहरादून।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें