फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरिश्ता बने जल पुलिस के जवान

Thu, 26 May 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
जल पुलिस के जवानों ने दो युवकों को बचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा में नहाते समय दो युवकों की जान उस समय खतरे में पड़ गई, जब वह पानी के तेज बहाव में आकर डूबने लगे। फरिश्ता बनकर आए जल पुलिस के जवानों ने राहत बचाव कर उन्हें पानी से सकुशल बाहर निकाल लिया। परिजनों ने जल पुलिस के जज्बे की सराहना की।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर नाव घाट, मुनिकीरेती में शिवा (19) पुत्र राम किन्नर निवासी इंद्रा एन्क्लेव, भिराड़ी सुलेमान नगर, दिल्ली गंगा में नहाने उतरा। परिजन घाट पर ही आराम करने लगे। इसी बीच नहाते समय युवक पानी के तेज बहाव में आकर डूबने लगा। उसे संकट में देख साथी पीतांबर (20) पुत्र सीताराम शाह नदी में कूद गया और बचाने के प्रयास में वह भी डूबने लगा। परिजनों ने मदद के लिए शोर मचाया।

शोर सुनकर जल पुलिस के जवान दिलेश चौहान, उत्तम भंडारी, पीयूष चौहान, महेश राहत बचाव कार्य में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद जवान गंगा में डूब रहे युवकों को पानी से बचाकर बाहर ले आए। बताया कि युवकों के शरीर के अंदर घुसे पानी को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक सुरक्षित हैं। युवकों की जान सलामती पर परिजनों ने जल पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें