फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: तेज हवाओं के कारण वापस लौटी एयर इंडिया की उड़ान

Wed, 22 Apr 2026 02:40 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर में चली तेज हवाओं के कारण मुंबई से आ रही एअर इंडिया की एक उड़ान आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद एयरपोर्ट के आसमान से वापस लौट गई। इस उड़ान को दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


एअर इंडिया की मुंबई से आने वाली उड़ान संख्या ए1431 को दोपहर करीब 2:20 बजे एयरपोर्ट पर उतरना था लेकिन उस वक्त एयरपोर्ट के आसपास तेज हवाएं चल रही थी। इसकी वजह से यह उड़ान एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर आसमान में गोल चक्कर काटने लगी। आसमान में कई चक्कर काटने के बाद यह उड़ान लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट के आसमान में पहुंची लेकिन तेज हवाएं चलने के कारण एयरपोर्ट पर नहीं उतर पाई। जिसके बाद इस उड़ान को दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दिया गया। हालांकि शाम को यह उड़ान दिल्ली से देहरादून पहुंची। यह उड़ान करीब पौने आठ बजे यात्रियों को लेकर वापस रवाना हुई।



-

तेज गर्मी से लोग परेशान



तेज गर्मी से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम मौसम ठंडा है लेकिन दिन में तेज गर्मी से लोग परेशान हैं। एयरपोर्ट मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 36.4 और न्यूनतम 19.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें