I
I
I
I33 किमी की दूरी तय करने में लगा 30 मिनट का समयI
एम्स ने नियमित ड्रोन मेडिकल सेवा के माध्यम से जनपद टिहरी के चंबा शहर में उच्च रक्तचाप व मधुमेह की दवा पहुंचाई। एम्स प्रशासन ने कहा कि विश्व हृदय दिवस के अवसर पर संस्थान की यह उपलब्धि हेल्थकेयर लॉजिस्टिक्स के लिए सीमित पहुंच वाले क्षेत्रों में दवा वितरण की चुनौतियों से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतीक है।
एम्स के हेलीपैड से कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने शनिवार को ड्रोन को चंबा के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि खराब मौसम और विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से ऐसे इलाकों में दवा पहुंचाना स्वयं में चुनौतीपूर्ण है। इस दौरान 10 किलोग्राम का पेलोड टिहरी के चंबा ब्लॉक में भेजा गया। इसमें उच्च रक्तचाप और मधुमेह की दवाएं शामिल थीं। 33 किमी की हवाई दूरी और 5,600 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित चंबा ब्लॉक तक पहुंचने में ड्रोन को 30 मिनट का समय लगा। ड्रोन संचालन टीम ने चंबा ब्लाॅक स्थित स्कूल के प्रांगण में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ को दवाओं की डिलीवरी उपलब्ध करवायी।