फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश : देश के सबसे बड़े सौर ऊर्जा पार्क के लिए समझौता, राजस्थान में होगा स्थापित

Sat, 16 Apr 2022 02:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश

सार

टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) और राजस्थान अक्षय ऊर्जा लिमिटेड (आरआरईसीएल) ने संयुक्त रूप से प्लांट निर्माण के लिए राजस्थान सरकार के साथ समझौता किया है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य राजस्थान में देश के सबसे बड़े 10 हजार मेगावाट के सोलर प्लांट का निर्माण जल्द शुरू होने जा रहा है। टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) और राजस्थान अक्षय ऊर्जा लिमिटेड (आरआरईसीएल) ने संयुक्त रूप से प्लांट निर्माण के लिए राजस्थान सरकार के साथ समझौता किया है। सोलर पार्क में अन्य वैकल्पिक ऊर्जा से जुड़ी योजनाओं से परियोजना को विस्तार देने के टीएचडीसीआईएल के सुझाव को भी आरआरईसीएल के प्रबंध निदेशक डॉ. सुबोध अग्रवाल ने हरी झंडी दी है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को श्यामपुर बाईपास स्थित टीएचडीसीआईएल के रसमंजरी सभागार में आरआरईसीएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. सुबोध अग्रवाल और टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आरके विश्नोई की मौजूदगी में मध्य राजस्थान में 10 हजार मेगावाट के अल्ट्रा मेगा ऊर्जा पार्क की स्थापना को लेकर टीएचडीसीआईएल और आरआरईसीएल के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। 

डॉ. सुबोध अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अपार संभावना है। उन्होंने कहा कि जल्द ही राजस्थान के रेगिस्तान में सौर ऊर्जा पार्क स्थापित कर अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में देशभर में मॉडल प्रस्तुत किया जाएगा। टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने बताया कि टीएचडीसीआईएल और आरआरईसीएल ऊर्जा पार्क निर्माण के लिए एक संयुक्त उद्यम कंपनी का गठन करेगी, जिसमें दो निदेशक और एक पूर्णकालिक सीईओ की तैनाती की जाएगी। 
विज्ञापन


अगले पांच साल में पार्क का निर्माण कर परियोजना का संचालित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह राजस्थान सरकार और आरआरईसीएल को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र दोनों उपक्रम मिलकर मिसाल कायम करेंगे। आरके विश्नोई ने आरआरईसीएल के प्रबंध निदेशक को सोलर पार्क में पवन ऊर्जा, पंप स्टोरेज, बैटरी स्टोरेज, हाइब्रिड प्लांट और ग्रीन हाइड्रोजन जैसी योजनाओं को विस्तार देने का सुझाव दिया। 

इस पर आरआईसीएल के प्रबंध निदेशक ने सहमति दी। कार्यक्रम में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (वित्त) टीएचडीसीआईएल जे. बहेरा, संजय खेर महाप्रबंधक (हाइब्रिड एनर्जी बिजनेस), निदेशक आरआरईसीएल (तकनीकी) सुनित माथुर, अपर महाप्रबंधक कारपोरेट संचार एएन त्रिपाठी और सीनियर पीआरओ टीएचडीसीआईएल गौरव कुमार आदि उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री के लक्ष्य को करेंगे पूरा
टीएचडीसीआईएल ने अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आरके विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 350 गीगा वाट अक्षय ऊर्जा का उत्पादन के लक्ष्य को पूरा करने के बड़े अक्षय ऊर्जा पार्क विकसित करने की आवश्यकता है। राजस्थान सरकार ने इस ओर कदम बढ़ाया है। उन्होंने आने वाले कुछ वर्षों में लक्ष्य को निश्चित रूप से हासिल कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें