फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मेयर पद जीत के बाद भाजपा ने शहर में निकाला विजय जुलूस

Tue, 28 Jan 2025 01:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित मेयर शंभू पासवान एवं भाजपा पार्षदों के साथ शहर में विजय रैली निकाली। रैली का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। लोगों ने पुष्पवर्षा एवं पगड़ी पहनाकर जगह-जगह स्वागत किया। आदर्शनगर से प्रारंभ होकर तिलक मार्ग, रेलवे रोड, दून रोड, गोल मार्केट, घाट रोड, मुखर्जी मार्ग स्थित चुनाव कार्यालय पर रैली का समापन हुआ।
विज्ञापन


प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश मेयर चुनाव में विपक्ष ने क्षेत्र की जनता को क्षेत्रवाद के जाल में फंसाने की कोशिश की है। मगर, जनता ने राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ विकास कार्यों की झड़ी लगाने वाली भाजपा को अपना समर्थन दिया।
नवनिर्वाचित मेयर शंभू पासवान ने कहा कि जनता की हर कसौटी पर खरा उतरेंगे। नगर से कूड़ा हटाना उनकी प्राथमिकता में है। साथ ही युवाओं का ध्यान नशा से हटाकर शारीरिक दक्षता की ओर आकर्षित करना रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का क्षेत्रवाद नहीं होगा। नगर निगम ऋषिकेश में स्वच्छता के साथ विकास कार्यों को करेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, कविता शाह, संजय शास्त्री, सुमित पंवार, सुरेंद्र कुमार, सुरेंद्र मोंगा, कृष्ण कुमार सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें