फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: परमार्थ निकेतन पहुंचीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर

Tue, 17 Mar 2026 02:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन में गंगा आरती में प्रतिभाग करती बॉलीवुड अ​भिनेत्री भूमि पेडनेकर। स्रोत परमार्थ म
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन में बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर पहुंचीं। आश्रम में उन्होंने परमाध्यक्ष स्वामी चिदांनद सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। उसके बाद उन्होंने परमार्थ निकेतन की सांध्यकालीन गंगा आरती में प्रतिभाग किया। स्वामी ने उन्हें रुद्राक्ष का पौधा और माला भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कहा कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक ऊर्जा और सनातन मूल्यों से जुड़ने का एक अत्यंत पावन और आत्मिक क्षण है। यह एक ऐसी आध्यात्मिक भूमि है जहां आकर मन को शांति, संतोष और जीवन को एक नई सकारात्मक दिशा प्राप्त होती है।

स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि आज जब संपूर्ण विश्व शांति, संतुलन और सकारात्मकता की खोज में है, तब भारत की सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराएं मानवता को नई दिशा देने की क्षमता रखती हैं। साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि भारतीय जीवन मूल्य, करुणा, सेवा और आत्मिक जागरण के केंद्र है। जब समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े साधक विशेषकर कला और फिल्म जगत के प्रेरणादायी व्यक्तित्व, आध्यात्मिकता से जुड़ते हैं, तो उसका सकारात्मक प्रभाव समाज और युवाओं तक व्यापक रूप से पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें