फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सहकर्मी महिला से अश्लील हरकत और धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने सैलून में सहकर्मी महिला के साथ अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को एक स्थानीय युवती ने कोतवाली में तहरीर दी थी। उसने बताया था कि वह पिछले एक वर्ष से सैलून में काम करती है। उसके साथ काम करने वाला साहिद नामक का युवक अकेले में आए दिन उसके साथ अश्लील हरकत करता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। उसके बाद शाहिद निवासी ईदगाह काॅलोनी, भगवानपुर हरिद्वार को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें