फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक और चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक और एक चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि बीते 14 नवंबर को कोतवाली में भरतनंद मंडवाल पुत्र बसंतलाल, निवासी आर्यभवन एजेंसी, मोहल्ला श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल ने कोतवाली तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बाइक को रात नौ बजे गुमानीवाला बाईपास गली नंबर 17 के सामने से किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। बीते 15 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम शहीद स्मारक विकास गुरुंग के पास से आशीष सेमवाल, निवासी भट्टोवाला रोड रुषा फार्म गुमानीवाला श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून को चोरी की गई बाइक के साथ गिरफ्तार किया। छानबीन के बाद आरोपी के पास चाकू भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें