फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

Wed, 21 Sep 2016 01:36 AM IST
rishikesh
विज्ञापन
पुतला फूंककर विरोध जताया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उड़ी में सैन्य मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले से जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान को कायर बताते हुए लोगों ने कड़े शब्दों में निंदा की। घटना से आक्रोशित एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध जताया। भारत सरकार से पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग की है। ताकि वह भविष्य में ऐसी करतूत न करे। 
विज्ञापन


मंगलवार को एबीवीपी मंडल ईकाई अध्यक्ष शिव बत्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता लक्ष्मणझूला स्थित शिव चौक पर एकत्रित हुए। गुस्साए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। एबीवीपी अध्यक्ष शिव बत्रा ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा भारतीय सेना पर किए गए आत्मघाती हमले की निंदा करती है। इस दौरान गुरुपाल बत्रा, अश्विनी गुप्ता, जितेंद्र धाकड़, जीतू अवस्थी, निपुण धाकड़, विनीता शर्मा, मोहित तिवाड़ी, सुभाष मिश्रा, कपिल राठी, अंकित कोहली, अशोक माहेश्वरी, संजय प्रजापति, गिरीजेश गुप्ता, महेश चौधरी, रामजी पांडेय आदि मौजूद थे। 

कैंडिल मार्च निकालकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
डोईवाला। उड़ी आंतकवादी हमले में शहीद हुए जवानों की स्मृति में भाजपाइयों ने मंगलवार देर सांय को नगर क्षेत्र में कैंडिल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। नगर पंचायत से लेकर ऋषिकेश मार्ग तक उन्होंने कैंडिल मार्च निकाला। पाकिस्तान के विरोध में जमकर नारेबाजी की। मौके पर विधायक प्रेम चंद अग्रवाल, सौरभ थपलियाल, रविंद्र रावत, रविंद्र बेलवाल, हिमांशु राणा, सोनू गोयल, प्रदीप नेगी, रस्टी सिंह, शुभम बहुगुणा, मोहित चौहान, विश्वास डोभाल, प्रियांक उनियाल, प्रकाश कोठारी व संजय सिंधवाल आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें