फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका का दहन कर समाज की मजबूती का लिया संकल्प

विज्ञापन
01 डोईवाला में होलिका दहन से पहले पूजन करती महिलाएं। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
डोईवाला। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। वहीं, पुलिस प्रशासन ने भी देर रात तक व्यवस्थाओं को पुख्ता बनाए रखा।
विज्ञापन

डोईवाला क्षेत्र में होली की धूम देखने को मिली। दिन से ही युवा रंगों में सराबोर नजर आने लगे थे। शैक्षिक संस्थानों में भी छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे पर अबीर गुलाल लगाया। देर रात तक लोग डीजे की धुनों पर होली के गानों पर थिरकते रहे। बृहस्पतिवार की देर शाम को नगर चौक डोईवाला, प्रेमनगर बाजार दूधली तिराहे, मिल रोड, कुड़कावाला, जौलीग्रांट, कान्हरवाला, भानियावाला, माजरी ग्रांट और रानीपोखरी आदि क्षेत्रों में होलिका दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इससे पहले महिलाओं ने गोबर के बनाए उपलों और फूलों की माला, एक लोटा पानी, गंगाजल, फसलों की बालियां, रोनी, गुलाल और पकवान के अलावा मिठाइयों के साथ पूजन किया। एसआरएचयू कुलपति डॉ. विजय धस्माना, नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता धीरेंद्र पंवार, पूर्व दर्जाधारी करन बोरा, सागर मनवाल, राजन गोयल, विनय कंडवाल, विक्रम सिंह नेगी और रोहित क्षेत्री आदि कई लोगों ने होलिका दहन स्थलों पर पहुंचकर लोगों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें