फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिमन्यु सदन ओवरआल चैंपियन

Sat, 26 Nov 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/श्यामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्मल दीपमाला पब्लिक स्कूल में 20वें अंतर सदनीय क्रीड़ा महोत्सव के पहले दिन 50 मीटर बास्केट बॉल रेस में एकलव्य सिंह ने बाजी मारी। इस दौरान आर्ट एंड क्रॉफ्ट प्रदर्शनी का अभिभावकों ने अवलोकन किया।
विज्ञापन


श्यामपुर स्थित स्कूल के खेल मैदान में शुक्रवार को आयोजित क्रीड़ा महोत्सव का शुभारंभ निर्मल नेत्र संस्थान की सीईओ मंदाकिनी पंवार ने किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


पहले दिन खेल में एलकेजी 50 मीटर बॉस्केट बॉल रेस बालिका वर्ग में मेधा सकलानी, परिणिती जुयाल क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहीं। यूकेजी बालक वर्ग में प्रथम प्रांजल भट्ट, द्वितीय पार्थ रतकली, कक्षा प्रथम 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अमन बिष्ट, आदित्य, बालिका 50 मीटर बीन बैग बैलेंसिंग दौड़ में स्वास्ति बडोनी, प्रकृति द्वितीय, कंगारू रेस बालक वर्ग में यश बिष्ट, मिलंद शर्मा, बलिका थ्री लेग रेस में समृद्धि जैन, प्रेरणा क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहीं।
विज्ञापन



तुषार चौधरी, अंजली नेगी, ऋतिक नेगी, अंजली राणा, प्रणत प्रताप सिंह, सोनाली राणा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी प्रदान की गई। अभिमन्यु सदन चैंपियन रहा। विद्यालय प्रधानाचार्य ललिता कृष्णा स्वामी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अनंत प्रकाश मेहरा, संचालक संत जोध सिंह महाराज, निर्मल ज्ञान दीप प्रधानाचार्य रणवीर नेगी, अमृतपाल डंग, निक्का सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें