फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: छोटी सब्जी मंडी में रात अचानक लगी आग, एक के बाद एक नौ दुकानों को चपेट में लिया

Mon, 01 Jan 2024 02:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

हर रोज की तरह फल और सब्जी विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद कर दी थी। रात करीब दो बजे फल की दुकानों में अचानक आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे फल और सब्जी व्यापारियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग की लपटें तेजी से फैलने लगी।
विज्ञापन
सब्जी मंडी की दुकानों में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य बाजार स्थित छोटी सब्जी मंडी में फल और सब्जी की दुकानों में बीते शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने एक के बाद एक करीब नौ दुकानों को चपेट में ले लिया। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


फुटकर फल सब्जी मंडी अध्यक्ष राजू गुप्ता ने बताया कि हर रोज की तरह बीते शनिवार को भी फल और सब्जी विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद कर दी थी। रात करीब दो बजे फल की दुकानों में अचानक आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे फल और सब्जी व्यापारियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग की लपटें तेजी से फैलने लगी।

उन्होंने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल के करीब तीन वाहनों से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक आग की लपटों ने पीड़ित दुकानदार संजय साहनी, काशी साहनी, सुमित गुप्ता, राजेंद्र चौरसिया, गोपाल चौरसिया, दीनानाथ जायसवाल, छबर जयसवाल, रुद्र प्रताप पांडेय और सूरज साहनी की दुकान को चपेट में ले लिया। इस हादसे में व्यापारियों का करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें...New Year : बीते साल को अलविदा...तस्वीरों में देखें नए साल की पहली सुबह का स्वागत, हर की पैड़ी का अद्भुत नजारा

विज्ञापन

निरीक्षण करने पहुंची स्थानीय प्रशासन की टीम
सब्जी मंडी में आग लगने की सूचना पर रविवार सुबह एसडीएम योगेश मेहरा, तहसीलदार चमन सिंह ने अपनी टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। टीम ने पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात कर उनके नुकसान की रिपोर्ट ली। एसडीएम ने पीड़ित दुकानदारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

घटना के संबंध में रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। उक्त घटना आपदा में नहीं आती है। इसलिए पीड़ित दुकान स्वामियों को किसी अन्य मद से सहयोग किया जाएगा। - योगेश मेहरा, एसडीएम ऋषिकेश

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें