फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दुल्हनी नदी पर बनेगी 915 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार

Wed, 29 Jul 2026 07:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया शिलान्यास
विज्ञापन

हर्रावाला-कुआंवाला क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रावाला। हर्रावाला और कुआंवाला क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। दुल्हनी नदी के किनारे बाढ़ और कटाव से सुरक्षा के लिए 4 करोड़ 12 लाख 70 हजार रुपये की लागत से बनने वाली सुरक्षा दीवार (पुश्ता) निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे क्षेत्र के कई इलाकों को नदी के कटाव और जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
बुधवार को स्थानीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने लक्ष्मण सिद्ध कॉलोनी में विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि दुल्हनी नदी पर सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा उठाई जा रही थी, जिसे अब धरातल पर उतारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि 915 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार बनने से हर्रावाला, कुआंवाला सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी और बरसात के दौरान नदी से होने वाले नुकसान का खतरा कम होगा। कार्यक्रम में दयाल सिंह रावत, पूर्व ग्राम प्रधान हर्रावाला मूलचंद शीर्षवाल, पार्षद देवी दयाल, शालिनी चौहान, शांति रावत, मीनाक्षी सती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें