फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: सॉफ्टेवयर इंजीनियर ने पत्नी के पीछे लगाया जासूस, पीछा करते हुए पहुंचे होटल, देखते ही उड़ गए होश

Sun, 05 Oct 2025 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

गुरुग्राम के एक सॉफ्टेवयर इंजीनियर को अपनी पत्नी के रिश्ते पर शक हुआ। पत्नी पर नजर रखने के लिए उसने गुरुग्राम में एक कंपनी के जासूस को नियुक्त कर दिया।
विज्ञापन
- फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश में थाना मुनि की रेती अंतर्गत तपोवन के एक होटल में युवक ने अपनी पत्नी को प्रेमी संग पकड़ लिया। हैरत की बात है कि पकड़े जाने के बाद भी पत्नी प्रेमी के साथ ही रहने पर अड़ी रही।

विज्ञापन


थाना मुनि की रेती पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम के एक सॉफ्टेवयर इंजीनियर को अपनी पत्नी के रिश्ते पर शक हुआ। पत्नी पर नजर रखने के लिए उसने गुरुग्राम में एक कंपनी के जासूस को नियुक्त कर दिया। जासूस और उसकी टीम उसकी पत्नी पर नजर रखने लग गई।

Rishikesh:  फैशन शो का चल रहा था ऑडिशन, युवतियां कर रही थी रैंप वॉक...हिंदू रक्षा संगठन ने मचा दिया बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन अक्तूबर शाम को वह जासूस के साथ तपोवन के एक होटल में गए। जहां उसने अपनी पत्नी को गाजियाबाद निवासी उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। होटल में थाना पुलिस की मौजूदगी में जासूस ने उनकी पत्नी को पति के सुपुर्द कर दिया, लेकिन पत्नी अपने प्रेमी के साथ ही रहने पर अड़ी रही। इससे नाराज पति ने थाना मुनि की रेती पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कर दी है। थाना मुनि की रेती प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें