फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: आठ दुकानदारों के चालान कर वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनगर निगम ने अभियान चलाकर पकड़ी दस किलो पॉलीथिनI
विज्ञापन


नगर निगम प्रशासन की ओर से हरिद्वार रोड व अमित ग्राम में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें आठ दुकानदारों के चालान कर दस किलो पॉलीथिन जब्त की गई है।

मंगलवार को निगम की टीम ने क्षेत्र के हरिद्वार रोड व अमित ग्राम में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया। प्रतिष्ठानों में सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन का उपयोग करने पर आठ दुकानदारों के चालान कर कुल सात हजार रुपये का अर्थदंड वसूला गया है। साथ ही भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग किए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। प्रतिष्ठानों से दस किलो प्लास्टिक व पॉलीथिन भी जब्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने क्षेत्र के सभी प्रतिष्ठान स्वामियों व नागरिकों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की है। साथ ही लोगों को पॉलीथिन के स्थान पर कपड़े या जूट के थैले उपयोग करने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें