स्वर्गाश्रम स्थित श्री रामेश्वर मंदिर में घंटी बजाने के लिए लगाया गया सेंसर।
- फोटो : RISHIKESH
स्वर्गाश्रम स्थित श्री रामेश्वर मंदिर में अब श्रद्धालु बिना छुए ही घंटी बजा सकेंगे। स्वर्गाश्रम यूथ टीम ने मंदिर में घंटी बजाने के लिए सेंसर मशीन लगवाई है। अब आपको सेंसर के आगे हाथ दिखाना होगा और घंटी बजनी शुरू हो जाएगी।
मंदिरों में पूजा पाठ तो शुरू हो गया है, लेकिन कोरोना के कारण घंटी बजाने पर रोक है। इससे पूजा करने वाले मंदिर में घंटी नहीं बजा पा रहे थे। श्रद्धालुओं की श्रद्धा को देखते हुए स्वर्गाश्रम में यूथ टीम के सदस्य ऋषभ अग्रवाल ने एक महीने के प्रयास से घंटी में सेंसर फिट करने में सफलता पाई। उन्होंने स्वर्गाश्रम स्थित श्री रामेश्वर मंदिर की घंटी में सेंसर मशीन लगाई है। इस सेंसर मशीन के आगे जैसे ही श्रद्धालु अपना हाथ बढ़ायेंगे मंदिर की घंटी बजनी शुरू हो जाएगी। इसमें उनका साथ विजय शर्मा, अतुल अग्रवाल, सुनील शर्मा, आकाश नागर, मुकेश यादव ने दिया।