फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
सम्मानित छात्र-छात्राएं और मंचासीन अतिथि। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
आवास विकास में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विवेकानंद योग सभागार में उत्कृष्टता सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मेयर अनिता ममगाईं व खंड शिक्षा अधिकारी उमा पंवार ने छात्रों को प्रशस्तिपत्र एवं मेडल दिए।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मेयर ने मेधावियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सब ने अपने कठिन परिश्रम से साबित कर दिखाया है कि सफलता की कोई कुंजी नहीं होती। कहा कि अपने गुरुओं एवं अभिभावकों का बच्चों को सदैव सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम में हाईस्कूल में निलेश सिंह, निशा मुंडेपी, आस्था, सानिया पुंडीर, हर्षित बर्थवाल, मुस्कान चौहान, अमन बधानी, सलोनी रयाल, महिमा सजवाण, खुशी रावत, शोभित सेमवाल, प्रेरणा रावत, गितिमा मिश्रा, सुहानी, मानसी लामा, दिव्यांश चौहान, दीक्षा, सलोनी, श्रेया गुप्ता, अंजलि कैंतुरा, मनीषा, सिमरन, अनीशा, रोमा बिष्ट, अंकुर बाबू, समीर अली, अनीता निषाद, रिद्धि पन्चुरी, अर्चित मनवाल, साहिल चौहान को सम्मानित किया गया।
वहीं, इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राहुल यादव, रोहित झा, लक्की शर्मा, सुनील, सृष्टि पयाल, कुनाल अग्रवाल को सम्मानित किया। इसके अलावा कमला नेहरू पुरस्कार के लिए 8 मेधावियों की माताओं को 1000 रुपये की धनराशि का चेक देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रामगोपाल रतूड़ी, नरेन्द्र खुराना, सतीश चौहान, कर्णपाल बिष्ट, नन्द किशोर भट्ट, पीएस सैनी, राजेन्द्र कुमार, अनिल भंडारी, राजेश बड़ोला, आरती बड़ोनी, नागेन्द्र पोखरियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें