फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाली फिल्म ब्योंण्या बेटी का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। गढ़वाल महासभा ने उड़ान शिक्षण संस्थान में अल्फा एक्टिंग अकादमी (चिंकारा फिल्म्स) की ओर से बनाई जा रही गढ़वाली फीचर फिल्म ब्योंण्या बेटी का शुभारंभ किया गया। मायाकुंड स्थित उड़ान शिक्षण संस्थान में गढ़वाली फिल्म का शुभारंभ गढ़वाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजे सिंह नेगी, फिल्म निर्माता व अभिनेता नवल सेमवाल, निर्देशक गोविंद पंवार, पटकथा लेखक अरुण प्रकाश बडोनी तथा अभिनेता रणवीर सिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। फिल्म निर्माता नवल सेमवाल ने बताया कि फिल्म की शूटिंग पौड़ी, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, हर्षिल के साथ ही दिल्ली में भी की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर गढ़वाल इंडस्ट्री के सुप्रसिद्ध अभिनेता अशोक चौहान, प्रोड्यूसर व डायरेक्टर देबू रावत, प्रोडूसर व डायरेक्टर अनिरुद्ध गुप्ता, आईसीए के डायरेक्टर मुकेश अग्रवाल, अभिनेता पुरुषोत्तम जेठुड़ी, उत्तम सिंह असवाल, विकास रयाल, कोरियोग्राफर शुभम, लोकगायक कृष्णा कोठारी, लोक गायक राजेश चमोला, समाज सेवी मधु असवाल, समाज सेवी कुसुम जोशी, उषा डोभाल, आरसी भट्ट, कमल सिंह राणा, रिहान भारद्वाज, शिवानी गुप्ता, प्रियंका बाल्मीकि, दिनेश पैन्यूली आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें