ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। भारतीय वायुसेना की ओर से पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक की कार्रवाई से तीर्थनगरी में जश्न का माहौल रहा। लोगों ने इस कार्रवाई को पुलवामा का बदला बताया। मंगलवार को दिनभर लोग समाचार चैनलों पर नजर गड़ाए रहे और पल-पल का हाल जानने की उत्सुकता दिखी। पुलवामा आतंकी हमले के ठीक 12 दिन बाद 12 मिराज फाइटर प्लेन से तड़के साढ़े तीन बजे पीओके को पार कर पाकिस्तान के करीब 80 किलोमीटर क्षेत्र में घुस एयर स्ट्राइक की।
भारत की इस सैन्य कार्रवाई पर हर कोई उत्साह से भरा नजर आया। रेलवे स्टेशन से सटे क्षेत्र बनखंडी में स्थानीय लोगों ने भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक कार्रवाई पर खुशी जताते हुए मिठाई बांटी। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे नारों के बीच लोगों ने उत्साह मनाया। तिरंगा फहराकर लोगों ने कहा कि इस तरह की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान को सबक लेना चाहिए। खुशी जताने वालों में दामोदर प्रसाद तिवाड़ी, सतीश पाल, अधिवक्ता राकेश पारछा, पूर्व पार्षद हरीश तिवाड़ी, राहुल मनमीत, योगाचार्य सैम जे नौटियाल, संजीव वर्मा, सुुुुभाष पाल, कीर्ति, नित्यानंद जोशी, विजय पाल, पवन गोयल, संजीव वर्मा आदि उपस्थित रहे।
वहीं, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष विपिन सिंह पंवार के नेतृत्व में आतिशबाजी कर पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार और वायुसेना के जवानों के हौसले को सलाम किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवीर तोमर, नीटु शर्मा, आकाशदीप, नीरज सहरावत, मनीष मौर्य, अंकित पांडेय, गोविंद चौहान, विपिन बिजल्वाण, सुधीर गुप्त, गजेन्द्र, कुनाल शंकर, प्रदीप कश्यप, विशाल शर्मा, पंकज बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
उधर, चौदहबीघा क्षेत्र में अटल विचार मंच के संरक्षक योगेश राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भारतीय सैनिकों की ओर से की गई एयर स्ट्राइक पर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। मंच अध्यक्ष सुरेंद्र कुलियाल बंदेमातरम ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने अपनी ताकत का परिचय देते हुए पाकिस्तान को करारा जवाब देने का काम किया है। इस अवसर पर शांति ठाकुर, निर्मला उनियाल, दीपा भट्ट, हेमलता मदवाण, सरस्वती जोशी, आरती चौहान, मनोज शर्मा, कुसुम भट्ट, शुक्ता भंड़ारी, आशीष कुकरेती, दिनेश सेमवाल, संजय बड़ोला, रविंद्र बलूनी, विरेंद्र अधिकारी, विकास कुलियाल, विजय असवाल, पूरण पुंड़ीर, सोनू रतूड़ी, राजेश डोभाल, दीपक बलूनी, जयपाल पुंडीर, विरेंद्र सरियाल, कमला पालीवाल आदि मौजूद रहे।
भाजपा स्वर्गाश्रम मंडल ने जताई खुशी
भाजपा स्वर्गाश्रम मंडल के कार्यकर्ताओं ने महामंत्री अश्वनी गुप्ता के नेतृत्व में लक्ष्मणझूला स्थित शिव चौक पर एकत्रित होकर एयर स्ट्राइक की खुशी में हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भरतलाल, मनीष राजपूत, गुरूपाल बत्रा, विनिता शर्मा, बबली देववाल, मोहन नागर, संजीव वर्मा, त्रिवेंद्र नेगी, निपुण धाकड़, मीनाक्षी भंडारी, दुर्गा डोबरियाल, मनोज, ओमप्रकाश शर्मा, राजकुमार, बाला देवी, कैलाश गुप्ता आदि मौजूद थे। इसी तरह भाजपा मुनिकीरेती मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राकेश सेंगर के नेतृत्व में कैलाश गेट क्रांति चौक पर एक-दूसरे को मिठाई बांट कर खुशी जाहिर की। इस मौके पर भगवती काला, अनिल बडोला, अमित मिश्रा, सोनू ठाकुर, सुभम सेलवान, आकाश सकलानी, दिनेश कोठियाल, मनीष डिमरी, देवेश उनियाल, रोहित गोदियाल, सुभाष चौहान, उषा बडोला, शांति गौड, सुनिता खंडूड़ी, नारदेयी राणा, इंदिरा आर्य, मंजू नेगी, सरोज कुकरेती आदि मौजूद थे।
गढ़वाल महासभा ने की आतिशबाजी
गढ़वाल महासभा ने भी त्रिवेणी घाट स्थित गांधी स्थल पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस मौके पर महासभा के लोगों ने भारतीय सेना के जज्बे को खूब सराहा और भारत माता के जयकारे लगाए। इस दौरान महासभा के अध्यक्ष राजे नेगी, महामंत्री उत्तम सिंह असवाल, उपाध्यक्ष विनोद जुगलान, कुसुम जोशी, डीपी रतूड़ी, कमल सिंह राणा, हर्षित गुप्ता, पवन शर्मा, आशुतोष कुड़ियाल आदि मौजूद रहे।
पूरे दिन निशुल्क सवारियां ढोई गईं
पुलवामा में आतंकी हमले के ठीक 12 दिन बाद भारतीय वायु सेना की जवाबी कार्रवाई मंगलवार की तड़के साढ़े तीन बजे की गई। भारत की जवाबी कार्रवाई पर ऋषिकेश के एक ऑटो चालक राजेेंद्र सिंह पंवार ने मंगलवार को पूरे दिन सवारियों से शुल्क न लेने का फैसला किया। ऑटो चालक के इस फैसले को सभी ने सराहा।
एयर स्ट्राइक पर परिचर्चा-
मंगलवार की तड़के करीब ढाई बजे मुझे फाइटर प्लेन की आवाज आई, बाहर आकर मैंने देखा तो आसमान से एक लाइट जा रही थी। सुबह टीवी चैनल के माध्यम से पता चला कि फाइटर प्लेन ने आगरा और बरेली से उड़ान भरी थी।
- सुभाष पाल
मेरी उम्र 90 वर्ष हो गई है। मगर, मैंने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ऐसी जवाबी कार्रवाई आज तक नहीं देखी। भारत की ओर से की गई एयर स्ट्राइक पर बहुत खुशी हुई।
- दामोदर प्रसाद तिवाड़ी
मेरे परिवार में अधिकांश लोग भारतीय सेना में कार्यरत हैं। मैं ऑटो चलाता हूं। मगर, मेरे अंदर भी देश भक्ति की भावना व्याप्त हैं। मुझे जब भी भारतीय सेना का जवान मिला, मैंने कभी भी उनसे शुल्क नहीं लिया।
- राजेंद्र सिंह पंवार
हमारी सेना के जवान किसी से कम नहीं हैं। यह एयर स्ट्राइक ने साबित कर दिया। पाकिस्तान के अंदर भारत ने घुसकर आतंकियों का सफाया किया। यह शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। पूरे देश में इसकी खुशी महसूस की जा सकती है।
- मेघा
भारतीय वायुसेना को जवाबी कार्रवाई करने बहुत बहुत बधाई। इस तरह और भी एयर स्ट्राइक करने की जरूरत है। पाकिस्तान को प्यार की भाषा समझ नहीं आती है। ऐसी कार्रवाई के बाद ही उसे सबक सिखाया जा सकता है।
- मेजर गोविंद सिंह रावत
इस जवाबी कार्रवाई के बाद भारत को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को अपने कब्जे में ले लेना चाहिए। क्योंकि वह भी भारत का ही हिस्सा है। पीओके में रहने वाले कश्मीरियों का बहलाकर पाकिस्तान उन्हें आतंकी बना रहा है।
- रंजन अंथवाल
एक सेना के जवान की शहादत क्या होती है, मैंने नजदीक से देखी है। भारतीय वायुसेना के हौसले को मैं नमन करता हूं। भारत को पाकिस्तान के खिलाफ अभी और ऐसे एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक करने की जरूरत है।
- पूर्व सैनिक एमएन गौड़
मुझे रात्रि में बहुत तेज से आवाजें सुनाई दे रही थीं। कमरे से बाहर निकल जब देखा तो आकाश में बहुत तेज आवाज के साथ एक लाइट गुजर रही थी। सुबह न्यूज चैनल से पता चला कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर कार्रवाई की है।
- रेणुका पांडे
भारतीय वायुसेना ने सभी भारतीयों का दिल जीत लिया। एयर स्ट्राइक की जानकारी सुबह टीवी चैनल के माध्यम से पता चली। वाकई समाचार देख और सुनकर बहुत अच्छा लगा।
- गीता कश्यप