ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती। यमकेश्वर विधायक ने वेद निकेतन के समीप थ्रीलेन ब्रिज योजना के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। मंगलवार को यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कार्यकर्ताओं के साथ वेद निकेतन के पास किए जा रहे थ्रीलेन ब्रिज के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बड़े प्रयासों के बाद थ्रीलेन ब्रिज योजना के निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली है।
इस ब्रिज के बनने से स्थानीय लोगों के साथ ही क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों व तीर्थयात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। चार धाम यात्रा व कांवड़ यात्रा के दौरान रामझूला व लक्ष्मणझूला के पुलों पर अत्यधिक दबाव बढ़ जाता है। थ्री लेन ब्रिज बनने के बाद इन दोनों पुलों पर लगने वाले जाम से लोगों निजात मिलेगी। इस अवसर पर अश्वनी गुप्ता, बृजेश चतुर्वेदी, विनिता शर्मा, अशोक अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, बबली देसवाल, रणवीर सिंह, भानुमित्र शर्मा, मनीष राजपूत, गुरुपाल बत्रा, त्रिवेंद्र नेगी, मीनाक्षी भंड़ारी, कृष्णा बत्रा आदि मौजूद रहे।