फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड में कांग्रेस की स्थिति मजबूत : प्रीतम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता से ही राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। केंद्र की तर्ज पर भाजपा की राज्य सरकार भी जुमलेबाजी करने लगी है। सोमवार को डोईवाला आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन बेहद मजबूत हो गई है। चुनाव में मजबूत संगठन से लाभ मिलेगा। केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

कांग्रेस लोकसभा का चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी। पूरे देश और प्रदेश की जनता का रुझान कांग्रेस की ओर हो रहा है। नवगठित कांग्रेस जिला परवादून की कार्यकारिणी जनता के हितों के लिए संघर्ष में आगे आकर काम करेगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बुल्लावाला गांव में एक गैस एजेंसी का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सिंह चौधरी, नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह खत्री, अब्दुल रज्जाक, सागर मनवाल, सुनील कुमार, नवीन मिश्रा, अजय रावत, अशरफ अली, भारत भूषण पेले, असद अली, मोहित नेगी, रणजीत सिंह, गौरव मल्होत्रा, बलविंदर सिंह, रहमान अली, मनिंदर सिंह, तेजपाल सिंह सैनी, अमित मनवाल, आशीष मनवाल, नितिन पंवार, शुभम चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें