फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण की गिरफ्त में खारास्रोत नदी का तट

विज्ञापन
व्यापारियों द्वारा किये गये पथराव से क्षतिग्रस्त जेसीबी व जख्मी ड्राइवर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुनिकीरेती। एनजीटी के आदेशों को दरकिनार कर कुछ लोग खारास्रोत नदी के तट पर धड़ल्ले से अतिक्रमण कर रहे हैं। हो रहा है। वर्तमान में खारास्रोत नदी के किनारे पीडब्ल्यूडी कार्यालय से तपोवन बाईपास रोड बस पार्किंग तक दर्जनों परिवारों ने टीन शेड बना लिए हैं। बताया जा रहा है कि ये परिवार एक स्थानीय नेता की शह पर अतिक्रमण कर रहे हैं।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देशों के अनुसार नदी व उसकी सहायक नदियों के किनारे भवनों के निर्माण पर सख्त पाबंदी है। इसके बावजूद खारास्रोत नदी के किनारे राजस्व भूमि पर टीन शेड डालकर अतिक्रमण किया जा रहा है। इसके अलावा कई अतिक्रमणकारियों ने टीन शेड के स्थान पर पक्के निर्माण शुरू कर दिए हैं। फिलवक्त यहां करीब 20 से अधिक परिवार बस चुके हैं। हैरानी वाली बात यह है कि इतनी संख्या में लोग प्रतिबंधित क्षेत्र में आकर बस गए और नगर पालिका प्रशासन से लेकर राजस्व विभाग को भनक तक नहीं लगी। हालांकि क्षेत्र में चर्चा विषय है कि यह सारा खेल कुछ स्थानीय नेताओं की शह पर हो रहा है। साजिश के तहत पहले अवैध बसावट कराई जाएगी इसके बाद भूमाफिया का कब्जा करा दिया जाएगा। सियासी दबाव के चलते नगर पालिका प्रशासन व राजस्व विभाग के अधिकारी भी इस ओर नजरें फेरे हुए हैं।
विज्ञापन

---
खारास्रोत नदी के किनारे हो रहे अतिक्रमण की जानकारी नहीं है। नदी नालों के किनारे निर्माण पर सख्त पाबंदी है। अगर खारास्रोत नदी के किनारे अतिक्रमण हो रहा है तो इसकी पड़ताल कराई जाएगी। नदी किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण सख्ती से हटवाए जाएंगे।
विज्ञापन

-चतर सिंह चौहान, उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर
---
नगर पालिका की भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण को चिह्नित किया जा रहा है। तपोवन बाई पास मार्ग पर बनी नगर पालिका की बस पार्किंग का विस्तारीकरण किया जा रहा है। विस्तारीकरण के दौरान अवैध रूप से बनाए गए इन टीन शेडों को हटा दिया जाएगा। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
-रोशन रतूड़ी, नगर पालिका अध्यक्ष मुनिकीरेती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें