फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसधानों को बढ़ाने के लिए जोर आजामाइश कर रही है नगर पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला का नवगठित बोर्ड संसाधनों को बढ़ाने की कोशिशों में जुट गया है। सीमा विस्तार के बाद नए क्षेत्रों के लिए संसाधन जुटाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। नगर पालिका डोईवाला के सीमा विस्तार के बाद आठ ग्राम पंचायतों में भी नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका डोईवाला के लिए चुनौती से कम नहीं है। नगर पालिका को अभी स्थायी और संविदा कर्मचारियों की दरकार है। इसके तहत अवर अभियंता, रेवेन्यू इंस्पेक्टर, सहायक लेखाकार, कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे स्थायी और अहम पद भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पूर्व में पालिका के 40 सफाई कर्मी थे। अब इनकी संख्या बढ़ाकर 120 किया जाना है। पथ प्रकाश के लिए पहले दो कर्मचारी थे। अब उनकी संख्या 6 होनी है। इसी तरह से कूड़ा एकत्रीकरण के लिए वाहन, कूड़ेदान समेत तमाम उपकरण और संसाधन जुटाना शेष है। नगर पालिका के पास अभी अपने आय के स्रोत भी सीमित हैं। भवन कर सालाना सात से आठ और तहबाजारी से दो से ढाई लाख रुपये की आय होती है। नगर पालिका को तिमाही बजट एक करोड़ बीस लाख का मिलता है। इस धनराशि में ही निकाय का संचालन होता है। सीमा विस्तार के बाद व्यय भार भी बढ़ना स्वाभाविक है। नगर पालिका डोईवाला आय बढ़ाने के लिए स्वयं के संसाधन तलाशने के साथ राज्य सरकार से भी बजट बढ़ोत्तरी की मांग कर रही है।
कोट्स
नगर पालिका डोईवाला आय के संसाधनों को बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। सीमा विस्तार के बाद शामिल नए क्षेत्रों के लिए अधिक बजट की जरूरत है। कोशिश की जा रही है कि राज्य सरकार से मदद के अलावा क्षेत्र में आय के नए स्रोत भी निर्धारित किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय प्रताप सिंह चौहान, ईओ, नगर पालिका डोईवाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें