फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे में आठ कोविड पॉजिटिव की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पिछले 48 घंटे में विभिन्न गंभीर रोगों से ग्रसित 8 कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा 15 लोगों की कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें छह स्थानीय लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि अंबर तालाब, रुड़की निवासी 68 बुजुर्ग को एक अगस्त को एम्स में भर्ती किया गया था। वह डायबिटीज के मरीज थे। पिछले कुछ दिनों से बुखार, सूखी खांसी और सांस लेने मे तकलीफ की शिकायत थी। कोविड सैंपल पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें कोविड वार्ड आईसीयू में रखा गया था, जहां उपचार के दौरान इसकी मौत हो गई।
नंगला कुबाड़ा, हरिद्वार निवासी 16 साल का किशोर सेप्टिक शॉक की वजह से गंभीर स्थिति में 5 अगस्त को एम्स में भर्ती हुआ था। किशोर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव थी। उपचार के दौरान कॉर्डियक अरेस्ट से किशोर की 14 अगस्त की रात मौत हो गई। हरिद्वार के 76 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग को खांसी और बुखार की शिकायत थी। उपचार के दौरान इसकी मृत्यु हो गई। ज्वालापुर हरिद्वार निवासी 65 वर्षीय पुरुष जो कि सेप्टिक शॉक, किडनी रोग व हाइपरटेंशन से ग्रसित था। जिसे 30 जुलाई को एम्स में भर्ती कराया गया था। कोविड पॉजिटिव इस मरीज की 15 अगस्त को उपचार के दौरान मौत हो गई। लक्सर, रुड़की हरिद्वार निवासी 56 वर्षीया महिला जो कि डायबिटीज मरीज थी, कोविड पॉजिटिव इस पेशेंट को सांस लेने में तकलीफ होने पर 10 अगस्त को एम्स कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था, जहां 15 अगस्त की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं सहारनपुर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति 12 अगस्त को एम्स में भर्ती किया गया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। नजीबाबाद, बिजनौर निवासी 65 वर्षीय पुरुष जिसे पिछले 10 दिनों से सांस लेने में तकलीफ व छाती में दर्द के साथ साथ खांसी की शिकायत के साथ भानियावाला स्थित हॉस्पिटल से 8 अगस्त को एम्स रेफर किया गया था। कोरोना संक्रमित इस मरीज की उक्त उपचार के दौरान 14 अगस्त की देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन

गुमानीवाला ऋषिकेश निवासी 76 वर्षीया महिला जो कि डायबिटीज व अस्थमा से ग्रसित थी। देहरादून स्थित हॉस्पिटल में 8 अगस्त को कोरोना संक्रमित पाए जाने पर एम्स रेफर किया गया था। उक्त महिला 15 अगस्त को दोपहर में उपचार के दौरान कॉर्डियक अरेस्ट से मौत हो गई।
छह स्थानीय नागरिक भी पाए गए पॉजिटिव
ऋषिकेश। कालेकीढाल, ऋषिकेश निवासी 55 वर्षीय पुरुष, बनखंडी, ऋषिकेश निवासी 55 वर्षीय पुरुष व आवास विकास कॉलोनी,ऋषिकेश निवासी 55 वर्षीय पुरुष, प्रतीतनगर रायवाला निवासी 38 वर्षीय पुरूष, आवास विकास ऋषिकेश निवासी 45 वर्षीय महिला, वीरभद्र अपार्टमेंट के 25 वर्षीय पुरूष की की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा गंगोड़ा, देहरादून निवासी 20 वर्षीय युवक, ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी 28 वर्षीया महिला, शकीफपुर, रुकड़ी निवासी 61 वर्षीया महिला व गाजियाबाद यूपी निवासी 53 वर्षीय पुरुष की सेंपल रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी एक अन्य 54 वर्षीय महिला, बहादराबाद, हरिद्वार निवासी 30 वर्षीया महिला, पौड़ी गढ़वाल निवासी 25 वर्षीय पुरुष, रुड़की की 58 वर्षीय महिला, और पानीपत हरियाणा निवासी 37 वर्षीय महिला की कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। उन्होंने बताया कि उक्त सभी कोविड पॉजिटिव रोगियों के बाबत एम्स की ओर से स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को अवगत करा दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें