फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत और साहित्य हमारी विरासत : चिदानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

संगीत और साहित्य जीवन में उल्लास, उमंग, खुशी और मार्गदर्शन देता है। साज, आवाज और ताल का अद्भुत संगम है संगीत। संगीत और साहित्य हमारी भारतीय संस्कृति, सभ्यता एवं विरासत है, जोे लोगों को एकता के सूत्र में बांध कर रखता है। वर्तमान समय में स्वच्छता, जल व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता नितांत आवश्यक है। इसके लिए संगीतकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन

ये बातें परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने बुधवार को परमार्थ निकेतन गंगा तट पर आयोजित अखिल भारतीय लोक कला महोत्सव के समापन अवसर पर कहीं। इसके पहले उत्तराखंड, तमिलनाडु, हरियाणा, पंजाब, कर्नाटक, राजस्थान, जम्मू कश्मीर आदि से पहुंचे कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान कलाकरों ने अपने संगीत के माध्यम से बेटी बचाओ, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण पर्व, दीपावली में पटाखे के स्थान पर ढोल बजाकर दीपावली मनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें