फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार दिखने से ग्रामीणों में खौफ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । ग्राम सभा खदरी खड़क माफ स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक के समीप गुलदार दिखने से ग्रामीण में खौफ है। पर्यावरणविद व समाजसेवी विनोद जुगलान विप्र ने बताया कि वह साथियों के साथ राजकीय पॉलीटेक्निक के समीप खुले स्थान में मृत पड़ी गाय को दफना रहे थे। इसी दौरान किसी जानवर के गुजरने की आवाज आई। टार्च का उजाला करने पर देखा तो पास से ही गुलदार गुजर रहा था। अचानक टार्च की रोशनी देख गुलदार ने नदी की ओर छलांग लगा दी और जंगल में भाग गया। बताया कि जिस ओर से गुलदार की आमद हुई है वहां कुछ दूरी पर मृत मुर्गों के अवशेष पड़े हैं, संभवत: गुलदार मुर्गों के ढेर की ओर आया होगा।
विज्ञापन

ग्रामीण दिन के समय गाय चराने जंगल में जाते हैं साथ ही आसपास खेतों में भी महिलाएं घास काटने जाती हैं। ऐसे में कभी भी कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है। टाइगर रिजर्व पार्क के अधिकारियों को खदरी के समीपवर्ती वन क्षेत्र की सीमा पर गुलदार के होने और जंगल में प्रवेश न करने का सूचना पट लगाने की नितांत आवश्यकता है। प्रत्यक्षदर्शी मनीष आर्य का कहना है कि इससे पूर्व भी लक्कड़ घाट के समीप कई बार गुलदार दिखाई दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग गोहरी रेंज से संज्ञान लेते हुए गुलदार प्रभावित क्षेत्र की सूचना बोर्ड लगाकर जन जागरुकता की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें