फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी में पन्ना प्रमुखों की भूमिका अहम : निशंक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

पार्टी की नींव मजबूत करने में पन्ना प्रमुख अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने जिम्मेदारी पन्ना प्रमुखों की है। पन्ना प्रमुख वो हैं जिन पर पार्टी ने अपना विश्वास सौंपा है।
यह बातें हरिद्वार लोक सभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने बुधवार को देहरादून रोड स्थित व्यापार सभा भवन में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कहीं। इस दौरान सभी पन्ना प्रमुखों को अपने-अपने बूथों की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर निशंक ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने में पन्ना प्रमुखों भूमिका महत्वपूर्ण है। बूथ स्तर पर एक पन्ना प्रमुख के ऊपर 25 से 30 परिवारों को अपने पक्ष में करने की जिम्मेदारी होती है। इस अवसर पर मेयर अनिता ममगाईं, राज्यमंत्री भगतराम कोठारी, राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, विनोद शर्मा, संदीप गुप्ता, इंद्रकुमार गोदवानी, देवेंद्र राणा, स्नेहलता शर्मा, सरोज डिमरी, ऊषा रावत, सुंदरी कंडवाल, मोनिका गर्ग, संजय शास्त्री, सुदेश कंडवाल, आरती गौड़, चारू कोठारी, दिनेश सती, मनोज ध्यानी, प्रदीप धस्माना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस अध्यक्ष से मुलाकात की
सम्मेलन में शामिल होने के बाद डॉ. रमेश पोखरियाल विस अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल के निवास पहुंचे। यहां करीब एक घंटे तक विचार विमर्श किया। इस मौके पर रविंद्र राणा, पार्षद शिवकुमार गौतम, कपिल गुप्ता, अमित पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें