फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहने : विकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कैलाश गेट पुलिस ने क्षेत्र में जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान पोस्टर, बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई। कैलाश गेट, मधुबन आश्रम के समीप पार्किंग और शीशम झाड़ी, पूर्णानंद क्रीड़ा मैदान में कैलाश गेट पुलिस चौकी इंचार्ज विकेंद्र कुमार के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान इंचार्ज विकेंद्र कुमार ने मार्ग से गुजर रहे दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की अपील की। कहा कि हेलमेट को बोझ न समझे, बल्कि इसे अपनाए। इस दौरान अनिल चौहान, मनोज, बलबीर, दीवान सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं, हरिद्वार रोड स्थित पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत छात्रों को ट्रैफिक नियमों की जानकारियां दी गई। कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक चंद्रप्रकाश ने छात्रों को बताया कि हमें सड़क पर चलते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। वाहन धीमी गति से चलाए, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ललित किशोर शर्मा ने सभी छात्र अपने परिजनों व आस पास रहने वाले लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें