ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर। मधुकुंज कॉलोनी में सोमवार को हाई वोल्टेज से करीब दो दर्जन घरों के बिजली के उपकरण फुंक गए। इस दौरान कई मकानों में दरारें भी पड़ गई। ग्राम प्रधान ने लोगों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्राम प्रधान शाकुंबरी बिष्ट ने बताया कि हाल ही में कॉलोनी में केबल बिछाई गई थी। सोमवार दोपहर बाद अचानक जोरदार धमाका हुआ। इससे लोग भयभीत हो घरों से बाहर आ गए। देखते ही देखते कई घरों के अंदर से धुआं निकलने लगा। बताया कि संजय गोयल का टीवी पूरी तरह से जल गया।
वहीं अर्जुन गोयल, सुधीर गोयल के मकान में दरार आ गई। धूम सिंह भंडारी का भी काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा गोविंद सिंह, अमित बंसल, धीरज थपलियाल, मुकेश कुमार, सुरेश चंद, सुमित भट्ट, गंभीर सिंह पुंडीर, बलदेव सिंह पंवार, विमल, विक्रम सिंह, पवन कुमार, उमेश, धर्मेंद्र चौधरी, संदीप बंसल, जगजीत सिंह, नंद थापा आदि के भी बिजली उपकरण जल गए। उधर, इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई अमित भट्ट से संपर्क किया तो उनसे बात नहीं हो गई।