फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की गति ने पकड़ी तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग तय समयसीमा में तैयार करने के लिए मिट्टी भरान से लेकर पुश्तों का निर्माण बेहद तेज गति से किया जा रहा है। लालतप्पड़ से लेकर देहरादून शहर तक देहरादून हरिद्वार नेशनल हाईवे पर इन दिनों मिट्टी भरान, नालियों का निर्माण और पुश्तों को व्यवस्थित करने से लेकर मार्ग निर्माण के लिए सभी जरूरी कामों ने तेजी पकड़ ली है। आधे अधूरे हाईवे के कारण कई दुर्घटनाएं होने के चलते सरकार ने कार्यदायी संस्था को एक साल की अवधि में पूरा हाईवे तैयार करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

साल भर में काम पूरा हो इसके लिए दिन रात काम किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था एटलस ने शुरुआत में एक्सीडेंटल जोन कम कर दिए हैं। हाईवे पर ऐसे तमाम मोड़ दुरुस्त कर दिए गए हैं, जहां पर अक्सर दुघर्टनाएं होती थी। लालतप्पड़ से लेकर देहरादून तक लगभग 25 किमी का हाईवे तैयार किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था को शासन से कुछ और औपचारिकताएं और अनुमतियों का इंतजार करना पड़ रहा है। शासन स्तर पर लंबित औपचारिकताएं यदि जल्द पूरी हो जाएगी तो निर्माण कार्य तेज गति से पूरा कर लिया जाएगा।
कोट्स
योजनाबद्ध तरीके से कंपनी काम कर रही है, जिससे समय पर राजमार्ग का निर्माण पूरा हो सके। शासन स्तर पर कुछ अस्थायी अनुमति मिलनी बाकी है। अनुमित मिलने पर काम की गति और बढ़ा दी जाएगी। हम समय पर निर्माण कार्य पूरा करने के लिए संकल्पित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लोकेश देशवाल, मैनेजर एटलस कंपनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें