फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये साल का जश्न मनाने तीर्थनगरी पहुंचे पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। नववर्ष की पूर्व संध्या पर तीर्थनगरी तथा आसपास के क्षेत्रों में बाहरी राज्यों से पर्यटक पहुंचे। नववर्ष के जश्न और पर्यटकों की आमद के दृष्टिगत तीर्थनगरी के समीपवर्ती क्षेत्रों में तमाम होटल, कैंप, रिसोर्ट रोशनी में नहाए नजर आए। रात के समय पर्यटक गंगा घाटों और अन्य स्थानों पर नववर्ष के आगमन और उसका जश्न मनाने के लिए जुटे नजर आए। इस दौरान गंगातटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं, पर्यटकों को खासी संख्या में उमड़े रहे। मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम क्षेत्र में लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई व मठ मंदिरों के दर्शन किए। दूसरी ओर नववर्ष मनाने के लिए तपोवन, शिवपुरी, गरुड़चट्टी, फूलचट्टी आदि क्षेत्रों में पर्यटक होटलों व बीच कैंपों में पहुंचे।
विज्ञापन

इससे बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति रही। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तपोवन, नीरगड्डू क्षेत्र जबकि लक्ष्मणझूला-कांडी हाईवे पर गरुड़चट्टी से घट्टूगाड़ तक दोपहर बाद वाहनों का दबाव बढ़ने से लोग जाम की समस्या से जूझते रहे। हालांकि पुलिस ने नववर्ष 2019 मनाने के लिए आने वाले सैलानियों के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए खासे इंतजाम किए गए थे, लेकिन पर्यटकों के वाहनों की अत्यधिक संख्या में पहुंचने से यातायात व्यवस्था के सभी इंतजाम धरे रह गए। उधर, पर्यटकों की भारी आमद से तीर्थक्षेत्र के तमाम पर्यटक और धार्मिक स्थल पटे नजर आए। पर्यटकों की भीड़ उमड़ने से स्थानीय व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें