फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती सलेक्शन कैंप में 28 युवा चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। दोगी पट्टी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पावकी देवी में यूथ फाउंडेशन की ओर से भर्ती सलेक्शन कैंप आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा उमड़े। कुल 28 युवाओं को सेना या पुलिस में भर्ती प्रशिक्षण के लिए उपयुक्त पाया गया। फाउंडेशन के क्षेत्रीय समन्वयक ने बताया कि भर्ती प्रशिक्षण के लिए उपयुक्त पाए गए युवाओं को प्रशिक्षण की सूचना फोन के माध्यम से दी जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को सेना में भर्ती होने के इच्छुक करीब 250 युवा राजकीय इंटर कॉलेज पावकी देवी पहुंचे। यहां यूथ फाउंडेशन की टीम ने सेना में भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया। सेवानिवृत्त रमेश कैंतूरा, रिटायर्ड सूबेदार धाम सिंह और इंस्ट्रक्टर मुकेश कुमार ने उम्मीदवारों की नाप-जोख की। फाउंडेशन के क्षेत्रीय समन्वयक गजेंद्र राणा ने बताया कि वर्तमान में यूथ फाउंडेशन की ओर से गढ़वाल के सात जिलों उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी में भर्ती सलेक्शन की प्रक्रिया जारी है। इसके तहत बुधवार को राइंका पावकी देवी में भर्ती सलेक्शन कैंप लगाया गया, जिसमें 250 में से केवल 28 उम्मीदवार सेना में भर्ती के लिए योग्य पाए गए हैं। इस दौरान शेष युवाओं को आगामी भर्ती सलेक्शन कैंप के लिए टिप्स भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें