फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2600 यात्री तीर्थ दर्शन को रवाना

Mon, 09 May 2016 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
चारधाम यात्रा को पहुचा गुजरात की महिलाओं का दल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का विधिवत आगाज हो चुका है। तीर्थनगरी से रविवार को दूसरे दिन 82 वाहनों से करीब 2600 तीर्थयात्री विभिन्न धामों के लिए रवाना हुए। दूसरी ओर त्रिलोक सिक्योरिटी सर्विस कंपनी के विभिन्न केंद्रों पर करीब पांच हजार से अधिक यात्रियों का फोटोमीट्रिक पंजीकरण हुआ।
विज्ञापन

 
रविवार को तीर्थनगरी से संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की 82 बसें चारधाम के लिए रवाना हुईं। रोटेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बृजभानु प्रकाश गिरि ने बताया कि विभिन्न कंपनियों की 82 बसें श्री बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुईं।

जिनमें राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र समेत विभिन्न प्रांतों के लगभग 2600 यात्रियों ने तीर्थ दर्शन के लिए प्रस्थान किया। उन्होंने अगले सप्ताह तक चारधाम यात्रा के और अधिक गति पकड़ने का संकेत दिए हैं। बताया कि मौसम ठीक रहा तो यात्रा लगातार बढ़ेगी।
विज्ञापन


उधर, त्रिलोक सिक्योरिटी कंपनी के स्थानीय प्रभारी प्रेम अनंत ने बताया कि रविवार को हरिद्वार, ऋषिकेश समेत विभिन्न यात्रा मार्गों पर स्थापित पंजीकरण केंद्रों पर 5082 श्रद्धालुओं का फोटोमीट्रिक रजिस्ट्रेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें