फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 दानियों ने किया रक्तदान

Tue, 12 Jul 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ज्ञानदाता प्राईमरी एजूकेशन हेल्प सोसायटी बुल्लावाला, अमर उजाला फाउंडेशन और श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में सोमवार को 25 लोगों ने रक्तदान किया। सोसायटी और चिकित्सकों की टीम ने लोगों को रक्तदान के फायदे बताए।
विज्ञापन


नगर पालिका सभागार में लगे शिविर का कोतवाल पंकज गैरोला ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा सामाजिक कार्य है। क्योंकि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। जनसमुदाय को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। सोसायटी अध्यक्ष मगन सिंह बिष्ट ने कहा कि सोसायटी रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन समय-समय पर करती रहती है। रक्तदान शिविर जैसे आयोजन प्राथमिकता में रहते है।

सांसद प्रतिनिधि पुरूषोत्तम डोभाल, जिला योजना समिति सदस्य गौरव चौधरी, भाजपा नगर अध्यक्ष सुशील जायसवाल, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र तडियाल, युंका नगर अध्यक्ष गौरव मल्होत्रा, समाजसेवी अनुराग गोयल, नगर सभासद पंकज शर्मा आदि ने रक्तदान किया। आयोजन के लिए हौसला अफजाई करने सहकारी बैंक अध्यक्ष डा. के एस राणा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भंडारी, पूर्व दर्जाधारी सुभाष बड़थ्वाल, रविंद्र सिंह , हेमवंती सजवाण, आनंद खत्री, राजेश सिंह, प्रवीण कन्नौजिया, हिमांशु राणा आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन


20 नहीं कर पाए रक्तदान
ब्लड प्रेशर और अन्य दिक्कतों के कारण बीस लोग रक्तदान नहीं कर सके। जिससे उन्हें बेहद मलाल हुआ। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में काफी संख्या में लोग रक्तदान के लिए आए थे। लेकिन जांच में किसी न किसी दिक्कतों के आने के कारण रक्तदान नहीं कर सके। शुगर मिल रोड निवासी गौरव गुप्ता ने बताया कि वह रक्तदान करना चाहते थे, लेकिन लो ब्लड प्रेशर होने के कारण नहीं दे सके। ऐसे लोगों ने आगे लगने वाले शिविर में सम्मिलित होने की बात कही।

मंहत अस्पताल की टीम ने बताया रक्तदान का महत्व
श्री मंहत इंद्रेश अस्पताल की टीम ने रक्तदान शिविर में आए लोगों को रक्तदान का महत्व बताया। कहा कि रक्तदान मौजूदा समय में सबसे पुनीत काम है। कहा कि रक्तदान से शरीर को नुकसान नहीं होता है। जितना रक्त शरीर से बाहर आता है। उतना रक्त यथाशीघ्र बन जाता है। उन्होंने लोगों से रक्तदान जैसे अभियान को गति देने की अपील की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें