ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। सीमा डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के 30 सदस्यीय दल ने मथुरा के केडी डेंटल कॉलेज में आयोजित दशन डेंटल कांफ्रेंस में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। मंगलवार को हॉस्पिटल के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. हिमांशु ऐरन ने बताया कि 11 व 12 मई को मथुरा के केडी डेंटल कॉलेज में दशन डेंटल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। यहां सांइटिफिक पेपर व पोस्टर प्रतियोगिता में प्रोस्थोडोंटिक्स विभाग की रीडर डॉ. ज्योत्सना सेठ, प्रोस्थोडोंटिक्स विभाग की पोस्ट ग्रेजुएट छात्रा डॉ. योगेश्वरी कृष्णन, बीडीएस चतुर्थ वर्ष की छात्रा मल्लिका पुरोहित, विभूति ऐरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ऑल राउंड परफारमेंस में डॉ. योगेश्वरी कृष्णन व इंटर्न लक्ष्य विश्नोई प्रथम रहे। क्विज प्रतियोगिता में डॉ. योगेश्वरी कृष्णन, भव्या पुष्करना, सुयोज्या टंडन, ऋषभ पांडे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सांइटिफिक पेपर व पोस्टर प्रतियोगिता में भव्या पुष्करना, हरप्रीत कौर, सुयोज्या टंडन, निकिता शर्मा, आसिता सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। इस दौरान छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष डॉ. आरके गुप्ता, कार्यकारिणी निदेशक अजय गर्ग, विवेक संग, डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता, डॉ. प्रेम प्रकाश, अनिल ढींगरा, नारायण प्रसाद आदि उपस्थित रहे।