ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। ओमकारानंद इंस्टीट्यूट में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स लीग का शुभारंभ हो गया है। इसमें सभी विभागों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बृहस्पतिवार को ओआईएमटी कॉलेज में आयोजित स्पोर्ट्स लीग का शुभारंभ क्रेजी फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष डिमरी और सभासद मनोज बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। खेल के प्रथम दिन क्रिकेट प्रतियोगिता में बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्रों ने 17 रनों से बीसीए टीम को कराकर जीत हासिल की।
वहीं खो-खो प्रतियोगिता में बीबीए, बीएड एवं बीसीए विजयी रहे। रस्सा- कस्सी में बीबीए विजयी रहे। इस दौरान क्रेजी फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष डिमरी कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी आगे रहना चाहिए। खेल से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। इस मौके पर विकास गैरोला, डॉ. राजेश मनचंदा, डॉ. आम्रपाली, नवीन द्विवेदी, संतोष डबराल, देवाप्रिय दास, सुधांशु जोशी, अनिल राणाकोटी, अभिषेक कालरा, अजनीश पाल आदि मौजूद रहे।