फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ता छुमा ता छुमा धींग तालो... पर खूब झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुनिकीरेती। नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती व क्रेजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेले के तीसरे दिन लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने लोक गीतों को प्रस्तुति दी। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

क्रेजी मेले में शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने किया। महोत्सव के प्रथम चरण में रस्सा कस्सी के साथ ही कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावा योग कुटी के छात्रों की ओर से विभिन्न योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया गया। सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी व उसकी टीम में मीना राणा व रजनी कांत ने लोक गीतों की प्रस्तुति दी। नरेंद्र सिंह नेगी ने हिमवंत देश होला त्रियुगी नारेण की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। वहीं डाडों क्या फूल खिलाला की प्रस्तुति पर दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। इसके अलावा नरेंद्र नेगी के ता छुमा ता छुुमा धींग तालो गाने की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर मनीष डिमरी, परीक्षित उनियाल, राजेश्वर उनियाल, धर्मेंद्र नेगी, वासुदेव डिमरी, चंद्रवीर पोखरियाल, रोशनी राणा, विजया पुरोहित, रजनी जोशी, सबिता डोबरियाल, पुष्पा ध्यानी, नवीन द्विवेदी, प्रमोद उनियाल, कैलाश जोशी, मनोज बिष्ट, विकास सेमवाल, पंकज रावत, कुलवीर बुटोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें