फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्ष मोर्चा ने किया विस अध्यक्ष का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । एम्स निष्कासित कर्मचारी संघर्ष मोर्चा की ओर से कर्मचारियों की बहाली को लेकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शनिवार को चारधाम बस अड्डा स्थित एक होटल में मोर्चा के अध्यक्ष दीपक रयाल के नेतृत्व में विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का शॉल व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि निष्कासित कर्मचारियों के संघर्ष के बलबूते कर्मचारियों को पुन: सेवा में रखने की सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के समय यहां के तमाम सरकारी व अर्द्ध सरकारी सेवाओं में 70 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार की बात कही गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि हमें खुशी है कि एम्स में आउटसोर्सिंग के माध्यम से 86 प्रतिशत लोगों को रोजगार दिया गया। इन तमाम कर्मचारियों को एम्स में नियमित नौकरी करने का अवसर प्राप्त हो, इसके लिए एम्स प्रशासन से कहा गया है। एम्स के अंदर आउटसोर्सिंग के रूप में कार्य करने वाले कर्मचारियों को नियमित कोचिंग दिलाकर उन्हें नियमित सेवा में जाने का अवसर प्राप्त होना चाहिए। इस अवसर पर कुसुम कंडवाल, सुरेश कंडवाल, देवेंद्र नेगी, उषा रावत, चेतन शर्मा, सरोज डिमरी, इंद्रकुमार गोदवानी, पंकज शर्मा, नवीन शर्मा, पार्षद शिवकुमार गौतम, विपिन पंथ, रीना शर्मा, विजेंद्र रमोला, कमला नेगी, कविता शाह, रामबहादुर छेत्री, अनीता तिवारी, रजनी बिष्ट, शोभा चौहान, नरेंद्र रावत, सरोज नेगी, सतपाल सैनी, रामा सहगल, सुंदरी कंडवाल, उषा जोशी, दाताराम मंगाई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें